सार्वजनिक सुरक्षा सूचना

सावधान: shrisawariyaseth.org ही आधिकारिक वेबसाइट है

यह सार्वजनिक सूचना सभी श्रद्धालुओं और donors की सुरक्षा के लिए जारी की जा रही है। ShriSawariyaSeth की आधिकारिक वेबसाइट केवल https://shrisawariyaseth.org/ है।

कृपया shrisawariyaseth.com, sawariyaseth.com या किसी भी मिलते-जुलते .com domain पर donation न करें। ऐसी .com वेबसाइट हमारी आधिकारिक या अधिकृत वेबसाइट नहीं है।
shrisawariyaseth.com पर दिख रही गैर-आधिकारिक वेबसाइट का screenshot
Evidence screenshot: shrisawariyaseth.com पर दिख रही मिलती-जुलती गैर-आधिकारिक वेबसाइट। Screenshot केवल श्रद्धालुओं को पहचान और सावधानी के लिए दिखाया गया है।

महत्वपूर्ण चेतावनी

यदि कोई वेबसाइट ShriSawariyaSeth, Sawariya Seth, Sanwariya Seth या Mandir donation के नाम से .com domain पर donation, QR code, UPI payment या payment gateway दिखाती है, तो पहले उसकी आधिकारिकता verify करें। हमारी ओर से donation के लिए केवल आधिकारिक .org वेबसाइट को मान्य माना जाए।

आधिकारिक वेबसाइट: https://shrisawariyaseth.org/
आधिकारिक contact email: support@shrisawariyaseth.org

श्रद्धालु क्या करें?

  • Donation करने से पहले browser address bar में domain ध्यान से देखें।
  • सिर्फ shrisawariyaseth.org पर दिखाए गए official QR/UPI/payment details का उपयोग करें।
  • .com या मिलते-जुलते domain पर कोई payment, personal details या OTP न दें।
  • अगर गलती से payment हो गया है, तो transaction screenshot, UPI ID, merchant name और date सुरक्षित रखें।
  • तुरंत अपने bank, UPI app support, 1930 या cybercrime.gov.in पर complaint करें।

इस .com वेबसाइट को report कैसे करें?

अगर आपको shrisawariyaseth.com या कोई भी मिलती-जुलती website donation collect करती हुई दिखे, तो नीचे दिए गए channels पर evidence के साथ report करें।

  • National Cyber Crime Portal: https://www.cybercrime.gov.in/ पर financial fraud/phishing complaint submit करें। Urgent financial fraud के लिए 1930 पर call करें।
  • Bank या UPI/payment app: अगर payment हो चुका है, तो अपने bank, UPI app और payment gateway support को Transaction ID, amount, date, receiver UPI/merchant details और screenshots भेजें।
  • Google Safe Browsing: suspicious या phishing page को Google Safe Browsing phishing report पर submit करें।
  • Hosting/domain provider: जिस provider पर unauthorized .com website host/domain registered है, उसकी abuse team को screenshot, URL और donation/payment evidence के साथ report करें।
  • Official website ko inform karein: suspicious page का screenshot और URL हमें support@shrisawariyaseth.org पर भेजें।

Report भेजते समय कौन सा evidence रखें?

  • Suspicious website का full URL और screenshot।
  • Donation/payment page, QR code, UPI ID या merchant name का screenshot।
  • Payment हो चुका है तो Transaction ID, amount, date और bank/UPI receipt।
  • Official website https://shrisawariyaseth.org/ का screenshot और comparison।

यह सूचना क्यों जारी की गई है?

मिलते-जुलते domain names के कारण devotees भ्रमित हो सकते हैं और गलत website पर donation कर सकते हैं। इसलिए हम स्पष्ट कर रहे हैं कि हमारी official identity और donation website केवल shrisawariyaseth.org है।

सारांश

ShriSawariyaSeth.org ही official website है। shrisawariyaseth.com या अन्य मिलते-जुलते .com domain पर donation न करें। किसी भी suspicious donation page, QR code या payment request को verify किए बिना payment न करें।

Published by ShriSawariyaSeth.org on 17 June 2026. This public advisory is provided for donor awareness and online safety.